
'बहुत सारे विधायक आ रहे हैं अभी...', धरने पर बैठे TMC सांसदों का समर्थन करने पहुंचे AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज
AajTak
टीएमसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और CBI, NIA, ED और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग उठाई थी. उसके बाद सभी नेता चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए. बाद में जब इन नेताओं को मंदिर मार्ग थाना लाया गया तो वहां भी धरना देना शुरू कर दिया.
केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सड़कों पर उतर आई है. पार्टी नेता कल दोपहर से धरना दे रहे हैं. टीएमसी ने 24 घंटे के धरने का ऐलान किया है. मंगलवार सुबह फिर टीएमसी नेता दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता भी समर्थन देने पहुंच गए हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में AAP नेता भी धरनास्थल पर बैठ गए हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम लोग आपके साथ हैं. बहुत सारे विधायक आ रहे हैं. आप अकेले नहीं हैं. हम लोग आपके साथ हैं. TMC नेता डोला सेन ने कहा कि हमको पता है- आप जंग लड़ रहे हैं. हम भी लड़ रहे हैं.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार को टीएमसी नेताओं को हिरासत में ले लिया था और थाने लेकर गए थे. हालांकि, टीएमसी नेता वहां भी धरने पर बैठ गए. पार्टी नेताओं ने पूरी रात थाने में गुजारी. सुबह फिर से मोर्चा खोल दिया.
टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने मंगलवार सुबह एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, टीएमसी का 24 घंटे से धरना जारी है. हम कल (सोमवार) शाम 5 बजे जब चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने से निकले तो दिल्ली पुलिस ने धक्का देकर और दुर्व्यवहार करते हुए उठा लिया. पुलिस हम लोगों को बस से एक अज्ञात जगह ले गई. अंत में मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया. वहां हमने रात बिताई. आम चुनाव 2024 में विपक्ष के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों एनआईए, सीबीआई, आईटी और ईडी का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है. इसके खिलाफ आज सुबह से फिर हमारा धरना जारी है.
यह भी पढ़ें: EC दफ्तर के बाहर से पुलिस ने उठाया तो थाने में ही धरने पर बैठे TMC सांसद, जांच एजेंसियों को लेकर सियासी घमासान
चुनाव आयुक्त से मिलने गया था प्रतिनिधिमंडल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










