
'बहादुर सेना को सलाम, लेकिन...', कपिल सिब्बल ने PM से पूछे ये सवाल, विशेष सत्र बुलाने की मांग
AajTak
सीनियर एडवोकेट व राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम किया है. साथ ही उन्होंने PM मोदी से भारत-पाक मामले में विस्तृत जानकारी के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.
सीनियर एडवोकेट व राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम कर रहे हैं. जिस तरह से सेना ने पाकिस्तान के आतंकी शिविरों और प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया है वह बहुत बड़ा है और पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है. मैंने पहले ही कहा है कि युद्ध को कैसे रोका गया, इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए.
हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि सरकार को विशेष सत्र बुलाना चाहिए. हम मानसून सत्र का इंतजार नहीं कर सकते, अगर आप इसे आगे बढ़ाएंगे तो माहौल खराब हो जाएगा. पहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में मैंने बताया कि मुझे यह घटना पसंद नहीं आई. उससे भी दुखद यह है कि प्रधानमंत्री उस समय मौजूद नहीं थे. शायद बिहार उनके लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण था.
यह भी पढ़ें: Ground Report: 'हम अपनी सेना का समर्थन...' भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर पंजाब के युवाओं का जोश हाई
सिब्बल ने कहा कि मैंने यह भी सुना है कि उन्हें कश्मीर जाना था, लेकिन वे नहीं गए और हमें नहीं पता कि वे क्यों नहीं गए? बहुत सारे सवाल हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन सभी सवालों का कोई जवाब नहीं है. वे सोचते हैं कि हम लोग "कौन हैं", जो कि सही बात नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप का बयान संदिग्ध
सिब्बल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का हाल ही में दिया गया बयान संदिग्ध है. उन्हें लगता है कि उनके विदेश मंत्री ने चर्चा की और सब कुछ किया, लेकिन हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. चीन के विदेश मंत्री ने भी इसी तरह के दावे किए हैं. स्पष्ट रूप से कोई भी विश्व शक्ति नहीं चाहती कि दो परमाणु शक्तियां आपस में लड़ें. यह समय चर्चा के लिए नहीं है. हम केवल इतना कहेंगे कि विशेष सत्र बुलाएं और सर्वदलीय बैठक बुलाएं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







