
बहस बाज़ीगर: भारत-पाक मैच होना सही या गलत? देखें पक्ष-विपक्ष के तर्क और जजेस का नजरिया
AajTak
बहस बाजीगर कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर बहस हुई. सवाल था कि क्या आतंकवाद और खेल साथ-साथ चल सकते हैं? इस बहस में बीसीसीआई की भूमिका, सरकार के फैसले और दर्शकों की राय भी शामिल थी. देखें पक्ष-विपक्ष के तर्क और जजेस का नजरिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











