
बहराइच: रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आया CMO का बयान, चाकू के निशान की बात को नकारा
AajTak
सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि रामगोपाल को 25-30 छर्रे लगे थे, जिसके कारण शरीर से काफी खून बह गया था. चाकू लगने की बात सामने नहीं आई है. आंख और दोनों पैर के अंगूठे में चोट के निशान है. ज्यादा खून निकलने के चलते रामगोपाल की मौत हुई है.
यूपी के बहराइच में हुई हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा को 25-30 छर्रे लगे थे. जिसके चलते शरीर से बहुत अधिक खून निकल गया था. बहराइच के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) संजय कुमार ने मृतक रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी देते हुए ये बातें कही. उन्होंने रामगोपाल पर चाकू से हमले की बात को नकारा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रामगोपाल पर गोली और चाकू से हमला हुआ था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि रामगोपाल को 25-30 छर्रे लगे थे, जिसके कारण शरीर से काफी खून बह गया था. चाकू लगने की बात सामने नहीं आई है. आंख और दोनों पैर के अंगूठे में चोट के निशान है. ज्यादा खून निकलने के चलते रामगोपाल की मौत हुई है.
डीजीपी ने दिए ये निर्देश
बहराइच में हुई हिंसा के बाद यूपी प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है. DGP प्रशांत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और आईजी रेंज और एडीजी जोन को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में दंगा नियंत्रण स्कीम को अपडेट करके मॉक ड्रिल करवाई जाए. निर्देश में कहा गया है कि जुलूस को लेकर प्रशासन अत्याधिक सावधानी बरते. डीजीपी ने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स को ब्रीफ करने के बाद ही ड्यूटी पर भेजा जाए.
डीजीपी ने अपने निर्देश में कहा कि किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने वालों या भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. उन्होंने कहा कि पुलिस को संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त करना चाहिए.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







