
बहराइच में बारावफात का जुलूस निकाल रहे 5 लोगों की करंट लगने से मौत, CM योगी ने जताया दुख
AajTak
बहराइच में रविवार की सुबह निकले बारावफात के जुलूस में शामिल 5 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज यानी रविवार सुबह निकले बारावफात के जुलूस में शामिल पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के भगड़वा मासूपुर गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, जुलूस के ठेले में लगी लोहे की रॉड बिजली के हाई टेंशन तार से टकरा गई. हाई टेंशन तार से लोहे की रॉड के टकराते ही ठेले में करंट उतर आया. इसकी चपेट में सात लोग आ गए. इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










