
बहराइच: आदमखोर भेड़ियों ने रात 12 बजे फिर किया अटैक, 5 साल की बच्ची को बनाया शिकार, दहशत में लोग
AajTak
बहराइच में वन विभाग और प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बावजूद भेड़ियों ने एक बार फिर अटैक किया है. इस बार भेड़ियों ने एक 5 साल की बच्ची को निशाना बनाया है. हालांकि, इस हमले में भेड़िये बच्ची को गंभीर नुकसान पहुंचाने या ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर सोमवार की देर रात 12 बजे भेड़ियों ने 5 साल की बच्ची को शिकार बनाया है. बहराइच में इतने अधिकारियों की तैनाती के बाद भी भेड़िये के हमले ने गांव वालों को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है.
जानकारी के मुताबिक भेड़ियों ने इस बार ग्राम पंचायत पंडोहिया के गिरधरपुरवा में अनवर अली की 5 साल की बेटी अफसाना को निशाना बनाया. इस हमले में बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी (महसी) भेजा गया. भेड़िये के हमले में बच्ची आंशिक रूप से घायल हो गई. भेड़िये ने उसके गले पर हमला किया. इस घटना के बाद महसी इलाके के लोगों ने अपनी पूरी रात जागकर बिताई.
ये भी पढ़ें: बहराइच में फिर भेड़िये ने किया अटैक... 7 साल के बच्चे और बुजुर्ग को बनाया निशाना
भेड़ियों को पकड़ने में जुटीं 25 टीमें
भेड़ियों का खौफ बहराइच जिले के 35 से ज्यादा गांवों में है. आदमखोरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बहराइच में इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: बच्चों के यूरिन में भीगी टेडी डॉल, भेड़िया पकड़ने के लिए होगी इस्तेमाल, आदमखोरों के लिए नया जाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










