
बस ईरान पर हमला करने ही वाले हैं ट्रंप! मिडिल ईस्ट पहुंचे अमेरिकी जंगी जहाज और युद्धपोत
AajTak
यदि राष्ट्रपति ट्रंप तेहरान पर दबाव बढ़ाने का फैसला करते हैं तो मिडिल ईस्ट में विमानवाहक पोत की मौजूदगी वॉशिंगटन को कई सैन्य विकल्प देती है. इधर, ईरान ने चेताया है कि किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और वॉरशिप मिडिल ईस्ट में पहुंच चुका है. ऐसे में चर्चा है कि अमेरिका ईरान पर जल्द ही हमला करने वाला है.
अमेरिकी नेवी का अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप सोमवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के इलाके में पहुंचा. ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इंडो-पैसिफिक में चल रहे ऑपरेशन से हटाकर इन युद्धपोतों को भेजा गया है. इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान पर हवाई हमलों का आदेश दे सकते हैं.
परमाणु संचालित विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln और कैरियर स्ट्राइक ग्रुप- 3 ने 19 जनवरी को मलक्का जलडमरूमध्य पार किया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि विमानवाहक पोत और इसका स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए तैनात किया गया है.
ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी दरअसल, ईरान में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और खामेनेई प्रशासन की उनपर कठोर कार्रवाई के बाद ट्रंप ने तेहरान को चेताया था. ट्रंप ने इस सैन्य जमावड़े को ईरान में दिसंबर के अंत से शुरू हुए देशव्यापी प्रदर्शनों से निपटने के तरीके पर दबाव बनाने से जोड़ा है.
पिछले सप्ताह ट्रंप ने कहा था कि जहाजों को सिर्फ एहतियात के तौर पर भेजा गया है. उन्होंने कहा, हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है. हो सकता है कि हमें उसका इस्तेमाल न करना पड़े. इस बयान से यह संकेत मिला कि शक्ति प्रदर्शन और हमलों की अनिश्चितता दोनों ही दबाव की रणनीति का हिस्सा हैं.
टंप ने दी थी चेतावनी इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी या उनकी हत्या की तो सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. बाद में ट्रंप ने तत्काल कार्रवाई से पीछे हटते हुए कहा कि ईरान ने 800 से अधिक बंदियों की प्रस्तावित फांसी रोक दी है. हालांकि तेहरान ने इस दावे को पूरी तरह झूठ बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










