
बस्ती: 25 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार, 8 महीने से चल रही थी फरार
AajTak
बस्ती में पुलिस ने एक लेडी डॉन विजय लक्ष्मी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. लगातार फरार रहने के कारण उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था. एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने आरोपित पूर्व प्रधान को बुधवार की रात मुंडेरवा से गिरफ्तार किया.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस ने एक लेडी डॉन विजय लक्ष्मी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. बताया जा रहा है कि वो छुपकर अपना काला कारोबार चला रही थी. पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गबन के आरोप में आठ माह से फरार चल रही 25 हजार की इनामी राशि वाली पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
यह मामला वाल्टरगंज थाने के पोखरभिटवा गांव का है, सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के पोखरभिटवा ग्राम पंचायत के बिशुनपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने व सरकारी धन का गबन कर लिए जाने की शिकायत की थी.
25 हजार की इनामी राशि वाली लेडी डॉन गिरफ्तार
डीएम के निर्देश पर तत्कालीन जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व तहसीलदार भानपुर की चार सदस्यीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया था. इस मामले में मनरेगा व प्रथम राज्य वित्त से लगभग 10 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई थी.
इसके बाद तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिव कुमार लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राजन चौधरी, रमाकांत वर्मा, निशात अफरोज, मनरेगा तकनीकी सहायक अशोक कुमार चौधरी व पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी के विरुद्ध 19 फरवरी 2023 को गबन का मुकदमा दर्ज किया था.
विजय लक्ष्मी चौधरी ने किया 10 लाख रुपये का गबन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










