
बस्तर में नक्सलियों को कर रहे थे हथियार सप्लाई, NIA ने यूपी से दो लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के सदस्यों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में एनाआईए ने प्रयागराज से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है. इससे पहले जनवरी 2023 में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए थे.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी की NIA ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन के सदस्यों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज निवासी सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई है.
NIA ने एक बयान में कहा, 'इससे पहले जनवरी 2023 में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए थे. इस मामले में शुरुआत में शस्त्र अधिनियम, यूएपीए और आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.'
सुधीर और सूरज पर आरोप है कि वो उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई में शामिल थे. बयान में कहा गया, 'NIA की जांच में पाया गया है कि वो एक-दूसरे के नियमित संपर्क में थे.
रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन को लॉजिस्टिक सहायता देने की साजिश रच रहे थे. इस मामले में एनआईए बड़े पैमाने पर जांच कर रही है और आने वाले समय में इसमें और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










