
बसों की संख्या घटाई, लगातार हुआ घाटा... डीटीसी से जुड़ी CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश
AajTak
CAG रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लीट में पुरानी बसों की संख्या बढ़कर 44.96% हो गई, जिससे उत्पादकता प्रभावित हुई और ब्रेकडाउन की घटनाएं बढ़ीं. खराब रूट प्लानिंग की वजह से सात साल के ऑडिट के दौरान डीटीसी को 14,198.86 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा हुआ.
दिल्ली में रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार सत्ता संभालने के बाद से लगातार मुख्य विपक्ष आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमलावर है. विधानसभा में एक-एक करके सीएजी की रिपोर्ट पेश की जा रही हैं और AAP के कार्यकाल में तमाम विभागों में धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं. शराब और मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी CAG रिपोर्ट के बाद सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से जुड़ी एक कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई है.
विभाग के पास बिजनेस प्लान नहीं
इस रिपोर्ट में बताया गया कि 2021-22 में 660.37 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ प्रतिदिन औसतन 15.62 लाख यात्रियों को ले जाने के बावजूद डीटीसी को लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है. 2015-16 से 2021-22 तक सात साल के ऑडिट में पाया गया कि डीटीसी के पास कोई बिजनेस प्लान या परफॉरमेंस बेंचमार्क नहीं था और विभाग को मुनाफा में लाने के लिए भी कोई स्टडी नहीं की गई थी.
ये भी पढ़ें: क्यों मायने रखती है CAG की रिपोर्ट, जानिए कब-कब इसकी वजह से सरकारों को झेलनी पड़ी है मुसीबत
डीटीसी बसों की संख्या को कम किया गया और आधुनिकीकरण के प्रयासों में देरी हुई है. इसमें इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और देरी से डिलीवरी के लिए जुर्माना न लगाया जाना भी शामिल था. 2015-16 में 4,344 बसों से 2022-23 में फ्लीट साइज घटकर 3,937 रह गया और फंड होने के बावजूद सिर्फ 300 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी गईं. पुरानी बसों का अनुपात काफी बढ़ गया, जिससे ऑपरेशनल क्षमता प्रभावित हुई और यह अखिल भारतीय औसत से पीछे रह गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










