
बवाल मचाने आया महिंद्रा का 'BE 6 Batman', केवल 300 लोग खरीद सकेंगे ये SUV, कीमत है इतनी
AajTak
Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 का ये बैटमैन एडिशन मूल रूप से पैक-थ्री वेरिएंट पर बेस्ड है और रेगुलर मॉडल के मुकाबले तकरीबन 89,000 रुपये महंगा है. इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार है कि, किसी कंपनी ने अपने इस स्पेशल एडिशन एसयूवी के लिए वॉर्नर ब्रदर्स (Warner Bros) से कोलाबरेशन किया है.
Mahindra BE 6 Batman Edition: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई 'BE 6 Batman Edition' को लॉन्च किया है. महिंद्रा की तरफ से बैटमैन एडिशन की ये पहली कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. स्टाइलिश लुक और पावरफुल बैटरी पैक से लैस इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की केवल 300 यूनिट को ही बेचा जाएगा. यानी केवल 300 लोग इस एसयूवी को खरीद सकते हैं.
BE 6 Batman Edition की आधिकारिक बुकिंग आगामी 23 अगस्त से शुरू की जाएगा. इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकेगा. इसके लिए ग्राहकों को 21,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा. कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी की डिलीवरी 20 सितंबर से शुरू की जाएगी. बता दें कि, इसी दिन दुनिया भर में 'इंटरनेशनल बैटमैन डे' मनाया जाता है.
BE 6 का ये बैटमैन एडिशन पैक-थ्री वेरिएंट पर बेस्ड है और रेगुलर मॉडल के मुकाबले तकरीबन 89,000 रुपये महंगी है. ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार है कि, महिंद्रा ने अपने इस स्पेशल एडिशन एसयूवी के लिए वॉर्नर ब्रदर्स (Warner Bros) से कोलाबरेशन किया है. वॉर्नर ब्रदर्स एक अमेरिकी फिल्म और मनोरंजन स्टूडियो है, जिसका मुख्यालय बरबैंक, कैलिफोर्निया में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में है.
BE 6 बैटमैन एडिशन साटन ब्लैक शेड में आती है. इसके व्हील आर्च और बंपर पर बॉडी क्लैडिंग के लिए ग्लॉस-ब्लैक फिनिश के साथ कंट्रास्ट फीनिश दिया गया है. इसके आगे के दरवाजों पर बैटमैन थीम वाला डेकल दिया गया है, और चारों ओर बैटमैन के ढेर सारे लोगो (Logo) देखने को मिलते हैं. वहीं सामने के फेंडर, व्हील हबकैप, रियर बंपर, विंडो और रियर विंडशील्ड पर गोल्डन कलर का बैटमैन लोगो देखा जा सकता है.
इसके अलावा सस्पेंशन स्प्रिंग और ब्रेक कैलिपर भी गोल्डन कलर में दिए गए हैं, जो इस एसयूवी में एक अलग ही कंट्रास्ट लाते हैं. एसयूवी के पिछले हिस्से में टेलगेट पर 'बीई 6 एक्स द डार्क नाइट' लिमिटेड एडिशन बैज दिया गया है, जो इसे स्पेशल बनाता है. ये सभी ट्रीटमेंट बैटमैन के फैंस के लिए इस एसयूवी को ख़ास बनाते हैं.
महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन का इंटीरियर काफी बेहतर है. ब्लैक कंट्रास्ट के दो कलर शेड को गोल्ड एक्सेंट के साथ बहुत ही बारीकी से सजाया गया है. ड्राइवर सीट के चारों ओर हैलो (Halo) जैसा गोल्ड फिनिश देखने को मिलता है. इसके अलावा अपहोल्स्ट्री पर कंट्रास्टिंग गोल्ड स्टिचिंग दी गई है, और सेंटर कंसोल पर नंबरिंग के साथ एक लिमिटेड बैटमैन एडिशन की पट्टी दी गई है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











