
बवाल, तोड़फोड़, आगजनी... राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरार
AajTak
राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है. नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद जमकर बवाल हुआ था. उसके समर्थकों ने पुलिस की दो गाड़ियों को फूंक दिया और फिर पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हुई.
राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद गिरफ्तार नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है. नरेश मीणा टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. नरेश की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया, पथराव किया और पुलिस की दो गाड़ियों को भी फूंक दिया.
राज्य की सात विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ था. इसी दौरान, देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ और फिर गिरफ्तारी के बाद समर्थक और उग्र हो गए. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई.
एसडीएम को क्यों मारा था थप्पड़?
टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया. नरेश मीणा लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे थे कि ईवीएम मशीन पर उनका चुनाव चिह्न ठीक से नजर नहीं आ रहा था और वह हल्का दिखाई दे रहा है. इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया. इसी मामले को लेकर धरने पर बैठे नरेश मीणा की मांग थी कि कलक्टर मौके पर आएं और उनकी मांगों को सुन किसी तरह का आश्वासन दें.
राजस्थान: SDM को थप्पड़ जड़ने का आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, गांव में जमकर हुआ बवाल
भोजन और गद्दों को लेकर बढ़ा विवाद

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








