
बर्फबारी से उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, इन इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम
AajTak
देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है. जिसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज (मंगलवार), 6 फरवरी को मौसम साफ रहेगा.
उत्तर भारत के कई राज्यों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, देश के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है.देश की मौसम प्रणाली मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है जो लगभग 71 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है. वहीं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130 से 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएँ उत्तर पश्चिम भारत में चल रही हैं. वहीं पूर्वी बांग्लादेश और उसके बदलते इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इन्हीं कारणों से देश की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली के मौसम का हाल दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव के चलते हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन ठंड में कमी आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश की राजधानी में फिर से कोहरे की स्थिति बन सकती है. वहीं, 8 फरवरी को तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
कैसा रहेगा देश का मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी हिमालय पर मौसम साफ हो जाएगा लेकिन अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रह सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










