
बर्फबारी में मरीज को फंसा देख CM ने दे दिया अपना हेलीकॉप्टर, खुद सड़क मार्ग से किया सफर
AajTak
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बर्फबारी में फंसे एक मरीज के लिए अपना हेलीकॉप्टर दिया. दरअसल, हिमाचल के सीएम आज चंबा जिले में जा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि बर्फबारी की वजह से रास्ता बंद है और एक एंबुलेंस मरीज को लेकर बर्फबारी में फंसी हुई है. इसी के बाद उन्होंने मरीज को ले जाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर दे दिया.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंबा जिले के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्हें चंबा से शिमला के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी, लेकिन बर्फबारी के बीच रास्ता बंद देख उन्होंने एंबुलेंस में जा रहे एक गंभीर रोगी के लिए अपना हेलीकॉप्टर दे दिया. इसके बाद रोहित नाम के मरीज को तुरंत कांगड़ा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने खुद शिमला तक सड़क मार्ग से सफर तय किया.
इस मामले को लेकर मरीज के भाई प्रीतम लाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे भाई की तबीयत खराब होने के दौरान उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर दे दिया. इसके बाद समय से भाई को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे भाई की जान बच सकी.
यहां देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहुंचने पर पूरे मेडिकल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए इलाज शुरू किया. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से मरीज को समय से इलाज के लिए हमारे पास लाया गया है.
उसका इलाज शुरू कर दिया गया है. मरीज के इलाज का पूरा खर्च प्रबंधन उठाएगा. वहीं डॉक्टर सुदेश ने बताया मरीज की सांस नली में इंजरी है. उसमें कट लगा हुआ है. उसका इलाज कर रहे हैं.
ग्रीन हिमाचल बनाने को लेकर काम कर रहे हैं सीएम सुक्खू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










