
बर्थडे से पहले पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग हांगकांग में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट, वीडियो वायरल
ABP News
Alia Bhatt Birthday: अपने जन्मदिन से पहले आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मानते नजर आईं. पार्क से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सभी मस्ती करते दिखे.
15 मार्च 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है. इसी बीच हाल ही में उन्हें अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हांगकांग में छुट्टी मनाते देखा गया है. जन्मदिन से पहले तीनों पार्क में एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में रणबीर, आलिया और राहा का मस्तीभरा अंदाज साफ देखा जा रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
बेटी के साथ मस्ती करते दिखे आलिया-रणबीर
इस ट्रिप में आलिया भट्ट ने कैजुअल लुक अपनाया था और हूडी के ऊपर विंटर जैकेट पहनी थी. वहीं रणबीर कपूर डेनिम आउटफिट और सनग्लासेस में नजर आए. साथ ही बेटी राहा अपने रेड ट्रैकसूट में बहुत प्यारी लग रही थी और आलिया-रणबीर का हाथ पकड़कर पार्क में घूमती दिखी. एक वीडियो में तीनों हाथ में हाथ डालकर रंग-बिरंगी सीढ़ियों पर चढ़ते और पार्क में खेलते नजर आए. बॉलीवुड में कपल्स अक्सर अपने जन्मदिन पर छोटे और फैमिली वेकेशन्स पर जाते रहते हैं और अपने उस दिन को खास बनाते हैं.
Alia Bhatt with family in Hong Kong 📸 pic.twitter.com/BUVkYRGnvB

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












