
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
ABP News
Aamir Khan Birthday: आमिर खान ने अपने 61वें बर्थडे को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ दोनों के साथ मिलकर मनाया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आज यानी 14 मार्च को अपना 61वां बर्थडे मनाया है. सादगी से जीने वाले आमिर खान ने बर्थडे को भी काफी सादगी से ही मनाया है. उन्होंने बर्थडे पर कोई पार्टी नहीं की लेकिन वो अपनी एक्स वाइफ किरण राव, बेटे आजाद और गर्लफ्रेंड गौरी के साथ डिनर के लिए गए थे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
परिवार के साथ मनाया आमिर ने बर्थडेआमिर खान ने अपने बर्थडे पर इस बार कोई लैविश पार्टी या कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया है. उन्होंने इसे अपने परिवार के साथ सादगी से मनाया. आमिर खान अपने बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी के साथ स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर ने ब्लैक कलर की लाइनिंग वाली टी-शर्ट पहनी थी. तो वहीं गौरी ग्रीन कलर का टॉप और जींस पहनी थीं. दोनों की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया.
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












