
बर्थडे की रात लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख सिहर उठे लोग
AajTak
आगरा में एक लड़की ने बर्थडे की रात ऐसा कदम उठाया, जिससे उसके घरवाले सिहर उठे. वो दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहती थी, लेकिन पिता ने ऐसा करने से मना कर दिया था. इसके बाद उसने परिवार के साथ घर में ही केक काटा और अपने कमरे में चली गई. सुबह घरवाले उसके कमरे में पहुंचे और उसको फंदे से लटका पाया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक लड़की ने महज इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि वह दोस्तों के साथ अपने बर्थडे की पार्टी करना चाहती थी और पिता ने ऐसा करने से मना किया था. वो दोस्तों के साथ नहीं जा पाई तो घर में ही केक काटा. इसके बाद अपने कमरे में चली गई. सुबह उसके कमरे का मंजर देखकर परिजन चीख उठे.
दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करना चाहती थी
गौरतलब है कि कमला नगर निवासी नरेंद्र सिंह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं. उनकी दो बेटियां और बेटा है. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. छोटी बेटी वंदना (22 साल) टेढ़ी बगिया स्थित एक कॉलेज में एम.काम की छात्रा थी. तीन मार्च को उसका जन्मदिन था. वो दोस्तों के साथ अपना बर्थडे करना चाहती थी, लेकिन पिता ने ऐसा करने से मना किया था.
सुबह कमरे का मंजर देखकर सिहर उठा पिता
इसके बाद परिवार के लोगों व परिचितों के साथ उसने घर पर ही केक काटा. फिर सभी लोग सोने चले गए. वंदना भी अपने कमरे में चली गई. सुबह नरेंद्र उसके कमरे में गए तो मंजर देखकर चीख पड़े. उनकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी पहुंचे जो वंदना को देखकर सिहर उठे. वो दुपट्टे से लटकी हुई थी. आनन-फानन सभी लोग उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गए. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले में कमला नगर पुलिस का बयान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










