
बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, पार्टी से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
AajTak
झारखंड के गुमला में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों युवक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. हादसे के बाद शव ट्रक के नीचे फंस गए, जिन्हें क्रेन से निकाला गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे और उनकी बाइक की सीधी टक्कर एक ट्रक से हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर हुआ. मृतकों की पहचान सूरज बगवार (22) और अमृत बगवार (20) के रूप में हुई है. दोनों सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लछरागढ़ पंचायत के निवासी थे. पुलिस के अनुसार, तीनों युवक टपकारा डैम, गुमला से पार्टी के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
तीसरे युवक की पहचान मनु टेटे के रूप में हुई है, जो हादसे से ठीक पहले बाइक से कूद गया था. हालांकि वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मृतकों के शव ट्रक के पहियों के नीचे फंस गए थे. उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. वहीं, मेदिनीनगर से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में पलामू जिले में कुल 29 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 28 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हुए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










