
बर्गर बनाते समय ओवन में हुआ ब्लास्ट, 3 लोग झुलसे, कई दुकानों का हुआ ये हाल
AajTak
अंबाला में एक फास्ट फूड की दुकान में ब्लास्ट हो गया. बताया जा रहा है कि ओवन में प्लग लगाने के दौरान यह हादसा हुआ है. इसमें तीन लोग बुरी तरह झुलस गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही हादसे की जांच के लिए इन्वेस्टिगेशन टीम बुलाई गई है.
हरियाणा के अंबाला में फास्ट फूड (Fast Food) की दुकान में ब्लास्ट हो गया. बताया जा रहा है कि दुकानदार ओवन का प्लग लगा रहा था. इसी दौरान ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में दुकान मालिक और फास्ट फूड खाने आए दो लोग भी बुरी तरह झुलस गए. साथ ही पड़ोस की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मामला अंबाला के शहजादपुर इलाके में साई मार्केट स्थित फास्ट फूड की दुकान का है. दुकान का मालिक मनीष कुमार रोज की तरह पिज्जा और बर्गर बनाने की तैयारी कर रहा था. दुकान में कई ग्राहक भी थे. जैसे ही दुकानदार ने ओवन का प्लग लगाया, तभी ब्लास्ट हो गया. दुकान में दो ओवन थे. एक बिजली से और दूसरा गैस से चलता है.
बर्गर लेने आए पिता और पुत्र झुलस गए
इस हादसे में दुकान मालिक मनीष बुरी तरह झुलस गया. वहीं, बर्गर लेने आए पिता-पुत्र भी बुरी तरह जख्मी हो गए. साथ ही आस-पास की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. एक व्यक्ति ने बताया कि हादसे वाली दुकान के बाजू में एक दुकान खाली थी और कपड़े की दुकान भी बंद थी. ब्लास्ट सुबह के वक्त हुआ है. इस कराण बड़ा हादसा टल गया. दुकान के सामने खिलौनों की दुकान के शीशे टूट गए और कई लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं.
हादसे की जांच के लिए बुलाई गई इन्वेस्टिगेशन टीम
एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है. मगर, दुकान में दो सिलेंडर सही हालत में मिले हैं. इस हादसे की जांच के लिए इन्वेस्टिगेशन टीमें बुलाई गई हैं. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा कैसे हुआ है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








