
बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, मस्जिद के बाहर डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल, VIDEO
AajTak
बरेली में कांवड़ियों का जत्था मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रहा था. तभी मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया. इस पथराव में दर्जनभर से ज्यादा कांवड़िए घायल हो गए. बताते चलें कि करीब 2000 कावड़ियों का जत्था कछला से जल लेने के लिए जा रहा था, तभी शाहनूरी मस्जिद से पथराव शुरू कर दिया गया. जिसमें पुलिसकर्मियों के भी पत्थर लगे हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ियों पर पथराव का मामला सामने आया है. बरेली के जोगी नवादा स्थित इलाके में कांवड़ियों पर पथराव हुआ, जिसके बाद से वहां का माहौल तनावपूर्ण है. जानकारी के मुताबिक बरेली में आज कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव तब हुआ, जब कांवड़िए मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रहे थे. तभी मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया.
इस पथराव में दर्जनभर से ज्यादा कांवड़िए घायल हो गए. बताते चलें कि करीब 2000 कावड़ियों का जत्था कछला से जल लेने के लिए जा रहा था, तभी शाहनूरी मस्जिद से पथराव शुरू कर दिया गया. जिसमें पुलिसकर्मियों के भी पत्थर लगे हैं.
पत्थरबाजी का वीडियो हुआ वायरल
भारी पुलिस फोर्स तैनात
इस हमले को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा से आज कावड़ियों का जत्था जल लेने के लिए कछला घाट जा रहा था. जिस पर शाहनुरी मस्जिद से और घरों से कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया. जिस जगह पर यह पथराव हुआ वहां फिलहाल भारी पुलिस फोर्स तैनात है. सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई है.
स्थिति पर काबू पाया

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










