
बयान दोषपूर्ण लेकिन राजद्रोह नहीं बनता...नवनीत राणा को लेकर कोर्ट के बेल ऑर्डर में बड़ी टिप्पणी
AajTak
विशेष अदालत के न्यायाधीश आर एन रोकाडे ने अपने बेल ऑर्डर ने साफ कहा गया है कि इस मामले में राजद्रोह का केस नहीं बनता है. इस बात पर भी जोर रहा है कि राणा दंपति के बयान दोषपूर्ण जरूर हैं, लेकिन इसे राजद्रोह का आधार नहीं बनाया जा सकता.
निर्दलीय सासंद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा जेल से रिहा हो चुके हैं. 13 दिन जेल में काटने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई. अब कोर्ट ने जिस आधार पर उन्हें जमानत दी थी, वो ऑर्डर भी सामने आ गया है. ऑर्डर में साफ तौर पर कहा गया है कि राणा दंपति पर राजद्रोह का मामला नहीं बनता है.
नवनीत राणा पर राजद्रोह नहीं बनता
विशेष अदालत के न्यायाधीश आर एन रोकाडे ने बुधवार को अपने फैसले में कहा था कि राणा दंपति ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा को लांघा जरूर है. लेकिन सिर्फ अपमानजनक टिप्पणी या बयान ही राजद्रोह लगाने के लिए पर्याप्त नहीं है. राजद्रोह सिर्फ तभी लगाया जा सकता है जब हिंसा का सहारा लेकर सार्वजनिक शांति को भंग करने का प्रयास हो. कोर्ट ने जोर देकर कहा है कि राणा दंपति के बयान दोषपूर्ण जरूर हैं, लेकिन इसे राजद्रोह का आधार नहीं बनाया जा सकता.
जज ने अपने फैसले में आगे ये भी कहा है कि राणा दंपति ने किसी को भी हथियार लाने को नहीं कहा था, उनके बयानों की वजह से कोई भी हिंसा नहीं भड़की. ऐसे में तमाम सबूतों को देख कहा जा सकता है कि आईपीसी की धारा 124A तहत मामला दर्ज नहीं हो सकता है.
सरकार गिराने की कोई मंशा नहीं दिखी
बेल ऑडर में सरकार के वकील की उस दलील को भी खारिज किया गया है जहां पर कहा गया था कि राणा दंपति ने सरकार गिराने की साजिश से ऐसे बयान दिए थे. इस पर कोर्ट ने कहा है कि जो भी घोषणा की गई थी, उससे ये नहीं समझा जा सकता कि हिंसक तरीके से सरकार गिराने का प्रयास हुआ. सरकार के प्रति नफरत या असंतोष भी नहीं दिखता है. अब राजद्रोह का मामता तो नहीं बनता लेकिन कोर्ट द्वारा नवनीत राणा और उनके पति को जमकर फटकार पड़ी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








