बबीता फोगाट के साथ जांच कमेटी में हुई बदतमीजी? ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने दिया ये जवाब
AajTak
बबिता फोगाट ने आजतक से बातचीत करते हुए जांच कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए थे. इस रिपोर्ट से उन्होंने संतुष्ट नहीं होने की बात कही. वहीं उन्होंने उनके साथ बदतमीजी करने के आरोप भी लगाए थे. बबिता फोगाट के इन आरोपों को लेकर जांच कमेटी में सदस्य रहे योगेश्वर दत्त ने कहा कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वीडियो ग्राफी द्वारा सभी खिलाड़ियों के बयान लिए, उसमें कोई कमी की गुंजाइश नहीं रखी गई.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज बुधवार को चौथा दिन है. इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि अब तक FIR दर्ज क्यों नहीं हुई. शुक्रवार को मामले की सुनवाई होनी है. इस बीच आरोपों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य और ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने आरोप लगाए हैं, उन सभी के बयानों की वीडियोग्राफी की गई है.
दरअसल, बबिता फोगाट ने आजतक से बातचीत करते हुए जांच कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए थे. इस रिपोर्ट से उन्होंने संतुष्ट नहीं होने की बात कही. वहीं उन्होंने उनके साथ बदतमीजी करने के आरोप भी लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जब वह रिपोर्ट पढ़ रही थीं, रिपोर्ट उनसे छीन ली गई. बबिता फोगाट के इन आरोपों को लेकर जांच कमेटी में सदस्य रहे योगेश्वर दत्त ने कहा कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वीडियो ग्राफी द्वारा सभी खिलाड़ियों के बयान लिए, उसमें कोई कमी की गुंजाइश नहीं रखी गई. सभी 6 सदस्यों को रिपोर्ट पढ़ने को दी गई, उसके बाद सबने साइन किए.
यह भी पढ़ें: आरोप, प्रोटेस्ट और जांच... रेसलर्स के पूरे विवाद को 10 सवाल-जवाब में समझिए, किसका क्या पक्ष?
उन्होंने कहा कि इसमें किसी की बिना अनुमति के साइन या दवाब बनाने की कोई बात नही हुई. बबिता फोगाट अंतिम दिन साइन वाले दिन नहीं पहुंचीं, जबकि साइन वाले दिन से पहले ही सभी को मेल कर दिया गया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वीडियो ग्राफी द्वारा सभी खिलाड़ियों के बयान के आधार पर तैयार की है. इसमें कोई कमी की गुंजाइश नहीं रखी गई थी. मेरे सामने बदतमीजी की कोई बात नहीं हुई. बबिता फोगाट अंतिम दिन साइन वाले दिन नहीं पहुंची थीं. वे इस तरह के बयान क्यों दे रही हैं, इस बारे में वही कुछ बता सकती हैं.
रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती: योगेश्वर दत्त
विनेश फोगाट ने सभी महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ IWF के अध्यक्ष पर उत्पीड़ीन के आरोप लगाए हैं, इस पर योगेश्वर दत्त ने कहा उस समय कमेटी के सामने ऐसी कोई बात नहीं आई थी. जो भी खिलाड़ी आए, उन सबके बयान लिए गए, वो भी वीडियोग्राफी में. रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. हमने अपनी रिपोर्ट तैयार करके दे दी थी. अभी सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है और अगले शुक्रवार को सुनवाई की होगी. मैं पहले भी कहता आया हूं, कोई भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










