
बन रहे थे शक्तिमान, पुशअप मारते ही गिरे धड़ाम... कचरे की गाड़ी पर स्टंट पड़ा भारी
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर दौड़ रही कचरे की गाड़ी और उस पर पुशअप करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने कहा- 'शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें.'
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर दौड़ रही कचरे की गाड़ी और उस पर पुशअप करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लड़के की तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुशअप के बाद लड़के के साथ क्या हुआ? यह दिख रहा है.
गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें.' पहले समझ लीजिए कि इस वीडियो में क्या है, जो एडीसीपी को यह अपील करनी पड़ी. दरअसल, वीडियो में तेज रफ्तार में दौड़ती कचरे की गाड़ी पर लड़का पुशअप करता है और थोड़ी दूर पर गिर जाता है.
गोमतीनगर, लखनऊ का कल रात का दृश्य- बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान! चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें! pic.twitter.com/vuc2961ClQ
एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में हादसे के बाद घायल लड़के की तस्वीरें भी हैं. उसे काफी चोटें आई हैं. एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए तंज भी कसा- बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान! कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें!
कहां का है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है. समता मूलक चौराहे से नगरनिगम आरआर विभाग की ओर जाने वाले बंधा रोड पर स्टंटबाजी की गई. करीब 24 सेकण्ड के वायरल वीडियो में युवक चलती गाड़ी की छत पर पुशअप कर रहा है. इसके बाद शक्तिमान गाने की तर्ज पर वह कुछ सेकेंड के लिए खड़ा हो जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










