
'बन आंकड़ों का दर्जी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी,' कोरोना मौतों के नए आंकड़ों पर लालू का नीतीश पर वार
AajTak
बिहार सरकार द्वारा ऑडिट करने के बाद कोरोना से हुई पुरानी मौतों को अब रिकॉर्ड में शामिल किया गया हैै. विपक्ष इस मसले पर सरकार पर निशाना साध रहा है. लालू प्रसाद यादव ने इस मसले पर ट्वीट किया है और नीतीश सरकार को घेरा है.
कोरोना के कारण हुईं करीब चार हजार मौतों को बिहार सरकार द्वारा अब ऑडिट के बाद रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. अब इसी मसले पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. लालू यादव ने अपने ही अंदाज में ट्वीट किया और उन्होंने लिखा कि बन आंकड़ों का दर्ज़ी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्ज़ी, फर्ज भुला नीतीश बने फ़र्जी, अपार हुई जग हंसाई.. फिर भी शर्म ना आई’’ . लालू यादव से पहले तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि नीतीश सरकार ही फ़र्जी है तो आंकड़े भी तो फ़र्जी होंगे. आपको बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करवाया था, जिसके बाद अब नया आंकड़ा जारी किया गया है. अभी तक बिहार में कोरोना के कारण साढ़े पांच हजार के करीब मौतें दिखाई जा रही थीं, लेकिन अब एक ही दिन में पुराने आंकड़े को जोड़ दिया गया और अब बिहार में कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या नौ हज़ार को पार कर गई है. विवाद पर मंत्री ने दिया जवाब बिहार सरकार द्वारा जोड़े गए पुराने आंकड़े के कारण ही गुरुवार को देश में कोरोना के कारण हुई कुल मौतों की संख्या 6 हजार से अधिक दर्ज की गई है. अगर एक दिन में मौतों का आंकड़ा देखें तो ये दुनिया में सबसे ज्यादा बैठता है. ताजा आंकड़ों को लेकर हुए विवाद पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सरकार ने कोई नंबर छुपाया नहीं है, बल्कि नियमों के साथ सभी के सामने रखा है. हमने हर जिले में कमेटी बनाई थी और ऑडिट कर आंकड़ों को सामने लाया गया है. मंगल पांडेय ने कहा कि अगर केंद्र के प्रोटोकाल के तहत कोरोना से मृत्यु के मामले सामने आते है तो उसे भी शामिल किया जाएगा. बता दें कि बिहार में अब कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या साढ़े नौ हजार पहुंच गई है. राज्य में अब आठ हजार से कम एक्टिव केस बचे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










