
बदरुद्दीन अजमल ने हिंदुओं को लेकर की थी विवादित टिप्पणी, कोर्ट बोला- दर्ज हो FIR
AajTak
असम में बदरुद्दीन अजमल के हिंदुओं को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राज्य की सियासत में उबाल ला दिया है. बड़ी बात ये है कि अब कोर्ट द्वारा ही पुलिस को आदेश दिया गया है कि बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ FIR दर्ज की जाए.
असम के नेता बदरुद्दीन अजमल के हिंदू पुरुषों को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है. ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है जहां पर अदालत ने पुलिस को बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए कह दिया है. इससे पहले कोर्ट ने ही इस मामले में एक अधिकारी को जांच करने के लिए कहा था और फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए गए थे. अब उस आदेश के बाद गुरुवार को कोर्ट ने बदरुद्दीन अजमल पर FIR दर्ज करने का फैसला दे दिया है.
जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया से बात करते हुए असम के नेता बदरुद्दीन अजमल ने एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मुस्लिम मर्द 20-22 साल में शादी कर लेते हैं, जबकि मुस्लिम लड़कियों की शादी 18 साल में होती है जो कि कानून द्वारा तय की गई उम्र सीमा है. जबकि दूसरी ओर हिन्दू 40 साल से पहले 1...2...3 अवैध बीवियां रखते हैं. बच्चे होने नहीं देते हैं, खर्चा बचाते हैं, मजा उड़ाते हैं. 40 साल के बाद माता-पिता के दबाव में, या फिर कहीं फंस गए तो एक शादी कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की सलाहियत कहां रहती है. फिर बच्चे कहां से पैदा होंगे. बयान में अजमल ने नसीहत देते हुए यहां तक कहा था कि हिन्दुओं को भी अपने बच्चों को 20-22 साल में शादियां करानी चाहिए. लड़कियों की शादी 18-20 साल में करानी चाहिए. इसके देखिए आपके यहां भी कितने बच्चे पैदा होंगे. लेकिन गलत काम नहीं करना चाहिए.
अब उनके इसी बयान को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया था. बाद में बढ़ते विवाद को देखते हुए उनकी तरफ से माफी जरूर मांगी गई, लेकिन उनके बयान ने कई लोगों को नाराज करने का काम कर दिया था. AJP के उपाध्यक्ष दुलू अहमद ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया और पुलिस के पास जा FIR दर्ज करने की अपील की. लेकिन अहमद के मुताबिक पुलिस द्वारा उस समय कोई एक्शन नहीं लिया गया. जब कोर्ट को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की और तुरंत बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया. अभी तक कोर्ट के फैसले पर बदरुद्दीन अजमल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










