
बदमाशों पर लागू हो 'योगी फार्मूला', किया जाए एनकाउंटर... बॉलीवुड सिंगर ने की मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की मांग
AajTak
सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उनकी लाश पर 24 गोलियों के निशान पाये हैं. इनमें से सिर्फ़ एक को छोड़ कर सभी की सभी गोलियां उनके जिस्म के आर-पार निकल गई थी. जो इकलौती गोली उनके जिस्म में मिली, वो उनके सिर की हड्डी में फंसी रह गई थी.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder) के बाद राज्य में खलबली मची हुई है. जहां एक तरफ बीजेपी, सूबे की आप सरकार को घेर रही है तो दूसरी तरफ एक और सिंगर मनकीरत औलख ने अपनी जान को खतरा बताया है. इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर फाजिलपुरिया ने गैंगस्टर्स का यूपी के तर्ज पर एनकाउंटर करने की मांग की है. फाजिलपुरिया ने कहा कि यूपी सरकार के क्राइम पर कंट्रोल पर नजर फेरे तो वहां बदमाशों और गैंगस्टर में योगी सरकार का डर है.
फाजिलपुरिया ने कहा कि यूपी की तर्ज पर पंजाब ही नहीं सभी राज्यों में सरकारों की कानून व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए. सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद कोई भी खुलकर सपोर्ट में नहीं खड़ा हो पा रहा है. बॉलीवुड सिंगर ने कहा कि सभी कलाकार एक जुट होकर खड़े हों और सरकार पर दबाव बनाएं. सभी को सिद्धू मूसे वाला को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए.
बता दें कि पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सोमवार (30 मई) रात पोस्टमार्टम हुआ और मंगलवार (31 मई) दोपहर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में हुआ. फैन्स और परिवारवालों ने नम आंखों से सिंगर को विदा किया. पूरे परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है. बता दें कि पंजाब पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला पर 30 राउंड फायर किए गए. पोस्टमार्टम से भी पता चला है कि सिद्धू के शरीर में 24 गोलियों के घाव थे. एक गोली सिर की हड्डी में फंसी हुई थी. बॉडी के दूसरे पार्ट्स में भी अंदरूनी चोटें लगी हुई थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










