
बदमाशों ने डॉक्टर को आगरा से किया किडनैप, चंबल के बीहड़ में लाकर बंदी बनाया
AajTak
चार बदमाशों ने बीते मंगलवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर लिया. बदमाश डॉक्टर की कार में सवार होकर धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके में आ गए और चम्बल के बीहड़ों के रास्तों से होते हुए तीन बदमाश डॉक्टर को चंबल पार मध्य प्रदेश की सीमा में ले गए जबकि एक बदमाश डॉक्टर की कार को लेकर धौलपुर आ गया क्योंकि बीहड़ों में कार नहीं चल सकती थी.
चार बदमाशों ने बीते मंगलवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर लिया. बदमाश डॉक्टर की कार में सवार होकर धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके में आ गए और चम्बल के बीहड़ों के रास्तों से होते हुए तीन बदमाश डॉक्टर को चंबल पार मध्य प्रदेश की सीमा में ले गए जबकि एक बदमाश डॉक्टर की कार को लेकर धौलपुर आ गया क्योंकि बीहड़ों में कार नहीं चल सकती थी. जब देर रात निहालगंज थाना पुलिस के गश्तीदल को आगरा की कार संदिग्धावस्था में मिली. गश्तीदल ने कार को रुकवाया और कार सहित बदमाश को पुलिस थाने लाए.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










