
बदजुबानी पर उतरे पाकिस्तानी... मोहम्मद यूसुफ ने नेशनल टीवी पर कप्तान सूर्या को दी गाली
AajTak
एशिया कप 2025 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व पाक खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने एक टीवी शो में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को गाली दी. यह बयान ऐसे समय आया जब ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत खारिज कर दी और रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया.
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया से मिली करारी हार का सदमा पाकिस्तान नहीं भूल पा रहा है. अब पाकिस्तान के खिलाड़ी बदजुबानी पर उतर आए हैं. पूर्व पाक खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने एक टीवी प्रोग्राम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. मोहम्मद यूसुफ का ये बयान ऐसे समय में आया है जब आईसीसी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका दिया है और भारत-पाकिस्तान मैच के रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया है.
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से इसलिए खफा हैं क्योंकि 14 सितंबर को हुए मैच के दौरान सूर्या ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. टॉस के समय और मैच के बाद भी भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाकर रखी थी.
इसके लिए पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार माना था और उन्हें हटाने की मांग की थी. पीसीबी ने आईसीसी तक से शिकायत कर डाली थी. PCB का आरोप था कि एंडी की वजह से भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया. लेकिन ICC ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है. ICC ने मामले की जांच के बाद PCB को फैसले की जानकारी दे दी है.
पाकिस्तान ने कहा था कि अगर मैच रेफरी को नहीं हटाया गया तो वह UAE संग बुधवार (17 सितंबर) को होने वाले मैच में नहीं खेलेगा और एशिया कप का बॉयकॉट करेगा.
शोएब अख्तर ने भी उठाए थे सवाल?
'हैंडशेक विवाद' को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी बयान सामने आया था. शोएब अख्तर ने कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. लड़ाई-झगड़े तो घर में भी होते रहते हैं. अख्तर भारतीय खिलाड़ी के पाकिस्तानी प्लेयर्स संग हाथ नहीं मिलाने से काफी आहत दिखे थे. उन्होंने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










