
बढ़ेगी नीतीश की बारगेनिंग पावर, कांग्रेस की एक्सेपटेंस में गिरावट... नतीजों से I.N.D.I.A अलायंस में क्या-क्या बदलेगा?
AajTak
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजों ने I.N.D.I.A अलायंस में खलबली मचा दी है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आनन-फानन में 6 दिसंबर को I.N.D.I.A की एक मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में इन चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी.
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस की कई धारणाओं को तोड़ दिया है. कांग्रेस के राणनीतिकारों को लग रहा था कि विधानसभा चुनाव में वे अपने दम पर बीजेपी को पटखनी देंगे. कांग्रेस को लग रहा था कि जिस जीत को अकेले हासिल किया जा सकता है, उसका क्रेडिट I.N.D.I.A अलायंस के साझीदारों को क्यों देना? कांग्रेस को लग रहा था कि विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी I.N.D.I.A अलायंस में सबसे मजबूत होकर उभरेगी. लेकिन कांग्रेस का आकलन चुनाव के नतीजों के सामने मुंह के बल गिरा. हिंदी हार्टलैंड में पार्टी छिन्न-भिन्न हो गई. पार्टी को राजस्थान गंवाना पड़ा है. छत्तीसगढ़ भी कांग्रेस के हाथ से निकल गई है और जिस मध्य प्रदेश से कांग्रेस को बड़ी-बड़ी उम्मीदें थी वहां भी पार्टी का चुनावी गणित भरभराकर गिर पड़ा है.
चुनाव के इन नतीजों ने साबित किया है कि कांग्रेस के लिए I.N.D.I.A अलायंस के साझेदार कितने जरूरी हैं. चुनाव नतीजों के बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कांग्रेस के घमंड पर वार किया. विजयन ने कहा, "बीजेपी जैसी राजनीतिक दुश्मन का सामना करने के लिए ये जरूरी था कि कांग्रेस संयुक्त रूप से टक्कर देती, लेकिन ऐसा करने के बाद कांग्रेस ने सोचा कि वो जीत गई, कांग्रेस को लगा कि उनके पास बड़ी ताकत है और उन्हें कोई हरा नहीं सकता है, पार्टी की इसी सोच की वजह से उनकी ये गति हुई है."
बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव इंडिया अलायंस का हिस्सा रहते हुए एमपी में अलग चुनाव लड़े थे. अखिलेश ने एमपी में 74 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. अखिलेश ने एमपी में कांग्रेस से सीटें मांगी भी थी, लेकिन अति आत्मविश्वास में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी.
इसे लेकर अखिलेश ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि लोकसभा चुनाव में साथ रहना है या नहीं, वह इस पर विचार करेंगे. बता दें कि इस चुनाव में अखिलेश की पार्टी एक अच्छी खासी शक्ति के रूप में देखी जा रही थी. एमपी में सपा ने कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान भी पहुंचाया. निवाड़ी ऐसी ही एक सीट है. अगर एमपी में इंडिया अलायंस के गठबंधन तले विपक्ष चुनाव लड़ने उतरता तो तस्वीर अलग हो सकती थी.
कांग्रेस के ओवर कॉन्फिडेंस को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी नाराजगी जताई थी. लेफ्ट की एक रैली में पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा था कि इंडिया अलायंस को लेकर कांग्रेस का रवैया उदासीन है. नीतीश ने कहा था कि कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त है और चुनाव खत्म होने के बाद इस पर बात की जाएगी.
वहीं इन चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने इंडिया अलायंस को लेकर एक बार फिर से सक्रियता दिखाई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को I.N.D.I.A की बैठक बुलाई है ताकि इस चुनाव के नतीजों और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










