
बड़ी बैटरी के साथ Xiaomi के ये दो सस्ते स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू
AajTak
Xiaomi ने भारत में दो नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. ये दो नए स्मार्टफोन्स Redmi 9A Sport और Redmi 9i Sport हैं. इन्हें MediaTek प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है.
Xiaomi ने भारत में दो नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. ये दो नए स्मार्टफोन्स Redmi 9A Sport और Redmi 9i Sport हैं. इन्हें MediaTek प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है. साथ ही इनकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी गई है.
Redmi 9A Sport के 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Redmi 9i Sport के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,799 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये रखी गई है. इन्हें कार्बन ब्लैक, कोरल ग्रीन और मैटेलिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इन्हें शाओमी की वेबसाइट, ऐमेजॉन और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
Redmi 9A Sport के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










