
बड़ा भाई पत्नी और मां के साथ करता था मारपीट, छोटे भाई ने हत्या कर नहर किनारे फेंकी लाश
AajTak
गुजरात के सूरत (Surat) में एक युवक अक्सर अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट करता था. इस बात से नाराज होकर उसके छोटे भाई ने हत्या की साजिश रची. एक दिन युवक को उसके छोटे भाई ने बहन के घर ले जाने के लिए बाइक पर बैठाया और रास्ते में हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश नहर किनारे फेंक दी थी.
सूरत शहर (Surat) के डिंडोली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक लाश बरामद की गई थी. घटना के बाद लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी. इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सूरत शहर के पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत वेसू आवास का रहने वाला है. पुलिस जब फोटो लेकर उस पते पर पहुंची उसकी मां ने अपने बेटे गोविंद उर्फ गोविंदा होने की पुष्टि की थी.
इसके बाद जानकारी जुटाने के लिए उसके छोटे भाई किशोर से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक के छोटे भाई पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा तो भाई की हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया था.
यह भी पढ़ें: कौन था 'ठंडा पानी', जिसकी चाकू मारकर की गई हत्या? दिल्ली में सनसनीखेज वारदात से दहशत
डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि मंगलवार गोविंद उर्फ़ गोविंदा बछाव सूरत के पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र में रहता था. वह शराब पीकर घर में पत्नी और मां के साथ मारपीट करता था. 8 दिन पहले उसकी पत्नी परेशान होकर मायके चली गई थी. इस बात को लेकर उसका छोटा भाई किशोर बछाव नाराज था.
मां के साथ मारपीट करने से नाराज किशोर ने अपने भाई गोविंद की हत्या की साजिश रची. किशोर ने अपने मौसेरे भाई पुष्पक के साथ मिलकर गोविंद को बहन के घर ले जाने के लिए बाइक पर बैठाया और रास्ते में हत्या कर दी. हत्या में शामिल आरोपी का मौसी का लड़का महाराष्ट्र का रहने वाला है. वह अंबेडकर जयंती पर सूरत आया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










