
बड़ा खुलासाः समय से पहले जन्म ले रहे बच्चे, पर्यावरण परिवर्तन बड़ी वजह
AajTak
इंसानों की अगली पीढ़ी समय से पहले जन्म ले रही है. जानते हैं क्यों? क्योंकि इंसानों की गतिविधियों की वजह से पूरी दुनिया में हो रहा है क्लाइमेट चेंज यानी पर्यावरण परिवर्तन. एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि पर्यावरण परिवर्तन की वजह से ब्राजील के अमेजन इलाके में प्री-मैच्योर बर्थ (समय पूर्व जन्म) के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. ये स्टडी 11 साल के बीच जन्में 3 लाख बच्चों पर की गई है.
इंसानों की अगली पीढ़ी समय से पहले जन्म ले रही है. जानते हैं क्यों? क्योंकि इंसानों की गतिविधियों की वजह से पूरी दुनिया में हो रहा है क्लाइमेट चेंज यानी पर्यावरण परिवर्तन. एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि पर्यावरण परिवर्तन की वजह से ब्राजील के अमेजन इलाके में प्री-मैच्योर बर्थ (समय पूर्व जन्म) के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. ये स्टडी 11 साल के बीच जन्में 3 लाख बच्चों पर की गई है. (फोटोःगेटी) ब्रिटेन की लैंकास्टर यूनिवर्सिटी और FIOCRUZ हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्टडी की है. इस स्टडी के मुताबिक ब्राजील के अमेजन इलाके में साल 2006 से 2017 तक करीब 3 लाख बच्चों का जन्म हुआ. जब स्थानीय डेटा और जन्मे बच्चों की सेहत का विश्लेषण किया गया तो हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं. (फोटोःगेटी) पर्यावरण परिवर्तन की वजह से बच्चों का जन्म के समय वजन कम था. इसकी सबसे बड़ी वजह थी अत्यधिक बारिश. साथ ही खराब शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक कमजोरी. इतना ही नहीं सामान्य बारिश की वजह से भी 40 फीसदी नवजातों का वजन कम रह जाता है. यह स्टडी नेचर सस्टेनेबिलिटी जर्नल में सोमवार को प्रकाशित हुई है. (फोटोःगेटी)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










