
बच्चों-महिलाओं को मुनीर आर्मी ने किया किडनैप? बलूचिस्तान में PAK के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के हब शहर में छह बलूच नागरिकों के परिवारों ने कथित जबरन गुमशुदगियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. लापता लोगों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं. परिजनों ने सुरक्षा बलों पर बिना कानूनी प्रक्रिया हिरासत में लेने का आरोप लगाया और प्रशासन से तुरंत जानकारी व रिहाई की मांग की.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कथित जबरन गुमशुदगियों को लेकर तनाव और बढ़ गया है. हब शहर में छह बलूच नागरिकों के परिवारों ने लासबेला प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया और अपने लापता परिजनों को तुरंत रिहा करने की मांग की. लापता लोगों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे इलाके में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है.
परिवारों का आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल उनके रिश्तेदारों को बिना किसी नोटिस, आरोप या कानूनी प्रक्रिया के उठा ले गए. जिन लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है, उनके नाम नसरीन बलूच, हानी बलूच, हैर निसा बलूच, फातिमा बलूच, फरीद बलूच और मुजाहिद बलूच बताए गए हैं. परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बिखर गई है और वे लगातार मानसिक तनाव में जी रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में टूटने की आहट: आसिम मुनीर के 'टुकड़े-टुकड़े' प्लान से सिंध-बलूचिस्तान में गुस्सा, गिलगित में फिर बवाल?
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सवाल उठाया कि अगर उनके परिजनों ने कोई अपराध किया है, तो उन्हें अदालत में पेश क्यों नहीं किया जा रहा. उनका कहना है कि किसी को गुप्त रूप से हिरासत में रखना पाकिस्तान के संविधान और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों दोनों का उल्लंघन है.
पुलिस ने FIR दर्ज करने से किया इनकार!
परिवारों ने यह भी बताया कि जब वे थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, तो पुलिस ने FIR लिखने से मना कर दिया. एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि जब शिकायत दर्ज कराने का अधिकार ही नहीं मिलेगा, तो इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है. इसी वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










