
'बच्चों को हम ये क्या पढ़ा रहे...', कैबिनेट मीटिंग में PM मोदी ने NCERT के चैप्टर पर जताई थी नाराजगी
AajTak
NCERT की एक किताब में न्यायपालिका से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के उल्लेख को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान भी इस चैप्टर को लेकर नाराजगी जताई थी.
कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के उल्लेख को लेकर केंद्र सरकार के भीतर गंभीर मंथन शुरू हो गया है. सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर तीखी नाराजगी जताई.
दरअसल, संबंधित अध्याय NCERT की किताब का हिस्सा है. मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस विषय को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से तीखे सवाल किए. सूत्रों के अनुसार, पीएम ने इस बात पर आश्चर्य और असंतोष जताया कि इतनी कम उम्र के बच्चों को इस तरह के संवेदनशील और नकारात्मक विषयों से अवगत कराया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा, 'हम कक्षा आठ के छोटे बच्चों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में क्या पढ़ा रहे हैं? क्या यह उनकी उम्र और समझ के हिसाब से सही है?'
हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन कैबिनेट बैठक में उठे इस मुद्दे ने शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम निर्धारण को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में अब इस बात पर चर्चा तेज है कि क्या संवेदनशील विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अलग दिशानिर्देश तय किए जाएंगे. फिलहाल, सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.
जिम्मेदारी तय की जाएगी: शिक्षा मंत्री

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










