
बच्चों के लिए साफ हवा मांग रहीं मांओं से मिले राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी
AajTak
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों का दर्द सबसे गहरी चोट की तरह मांओं के दिल में उतरता है. दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहीं ऐसी ही कुछ साहसी मांओं से मिला. वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं.
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की. इसके साथ ही प्रदूषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.
राहुल गांधी ने प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त और प्रभावी एक्शन प्लान की मांग करते हुए पूछा कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर एक्टिव क्यों नहीं की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर कर कहा कि मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है. लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं. मोदी जी भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं. हमारे बच्चे स्वच्छ हवा में सांस लेना डिजर्व करते हैं.
राहुल गांधी ने पोस्ट कर कहा कि बच्चों का दर्द सबसे गहरी चोट की तरह मांओं के दिल में उतरता है. दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहीं ऐसी ही कुछ साहसी मांओं से मिला- वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं. जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और समय तेजी से हमारे हाथों से फिसल रहा है. भारत को तुरंत इस पर गंभीर चर्चा और निर्णायक कार्रवाई चाहिए ताकि हमारे बच्चे साफ हवा तक के लिए संघर्ष न करें बल्कि एक ऐसे भारत में बड़े हों जो उन्हें सेहत, सुरक्षा और उभरने का पूरा आसमान दे सकें.
बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास पर महिलाओं के एक समूह से बातचीत की. उन्होंने वॉरियर्स मॉम: मदर्स फॉर क्लीन एयर संस्था के सदस्यों के साथ बातचीत की और इसका वीडियो शेयर किया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की मांग की. साथ ही कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए एक सख्त और तुरंत लागू करने वाले एक्शन प्लान की जरूरत है. हमारे बच्चों को बहाने नहीं बल्कि साफ हवा चाहिए. प्रदूषण से हर कोई पीड़ित है, फिर चाहे वह दिल्ली में रह रहा गरीब आदमी हो या अमीर आदमी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










