
बच्चे को अस्पताल ले जा रहे परिवार पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, एक की कर दी हत्या
AajTak
पंजाब के फरीदकोट (Punjab Faridkot) के कोटकापुरा इलाके में दो लोग और एक महिला अपने 4 साल के बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर शहर जा रहे थे, तभी तेजधार हथियारों से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों (Miscreants) ने हमला कर दिया. एक को जान से मार दिया. पुलिस के हाथ अभी खाली हैं. अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.
पंजाब के फरीदकोट जिले (Punjab Faridkot) के कोटकापुरा के गांव में एक परिवार के कुछ लोग 4 साल के बच्चे को दवाई दिलाने जा रहे थे. रात के करीब 10:30 बजे कुछ नकाबपोश लुटेरों (Mscreants) ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इनमें एक शख्स की जान चली गई. वहीं महिला सहित दो लोग घायल हो गए. महिला को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है.
सुल्तानपुर में SSP आवास के पास होटल कारोबारी को मारी गोली, 15 हजार रुपये लूटे
इस मामले में डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया के हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बदमाशों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है. वारदात की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. छानबीन कर रहे हैं. घटना में 40 वर्षीय अंग्रेज सिंह की मौत हो गई है. दो लोग जख्मी हैं. हमारी टीम काम कर रही है, जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.
वहीं मृतक रिश्तेदार ने कहा कि कल रात 10:30 बजे बीमार बच्चे को शहर लेकर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अंग्रेज सिंह की मौत हो गई. बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. कोटकपुरा के आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के स्पीकर को भी मामले की सूचना दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










