
बगावत, सत्ता परिवर्तन और कानूनी झटके... अब ये 'अग्निपरीक्षा' बन सकती है उद्धव के लिए संजीवनी
AajTak
उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय में कई झटके लग चुके हैं. फिर चाहे वो सत्ता परिवर्तन रहा हो या फिर शिवसेना का हाथ से जाना. लेकिन इन सभी झटकों से एक परीक्षा उद्धव को उबार सकती है. अगर उद्धव गुट आगामी बीएमसी चुनाव में कुछ कमाल कर जाएं तो जमीन पर उनके लिए कई समीकरण फिर बदल सकते हैं.
उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति की वो शख्सियत हैं जिन्होंने शिवसेना का पहला मुख्यमंत्री होने का तमगा पाया है. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा सियासी उलटफेर हुआ कि उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस के साथ चली गई और महा विकास अघाडी की सरकार बनी. मुख्यमंत्री का पद उद्धव ठाकरे को दे दिया गया. लेकिन ये सफर कई नाटकीय मोड़ वाला रहा. बीजेपी के हमले लगातार होते रहे, पार्टी का एक खेमा भी कांग्रेस से हाथ मिलाने से असहज चल रहा था. एकनाथ शिंदे भी उन्हीं नेताओं में से एक थे जिन्होंने उसी असहजता को मौके में बदला और खुली बगावत कर डाली. उस बगावत ने पहले शिवसेना में दो फाड़ की और बाद में बड़े ही नाटकीय अंदाज में सत्ता परिवर्तन भी हो गया.
उद्धव को मिले बड़े झटके, चुनौतियां अनेक
उसके बाद से उद्धव ठाकरे के लिए कई मोर्चों पर चुनौतियां खड़ी हो गईं. उन्होंने अपने हाथ से सिर्फ सीएम की कुर्सी नहीं गंवाई, बल्कि जिस शिवसेना पर उनका बालासाहेब ठाकरे के बाद एकाधिकार चल रहा था, वो भी कमजोर हो गया. उस कमजोरी पर चुनाव आयोग के फैसले ने और करारी मार की जब कह दिया गया कि शिवसेना और धनुष बाण वाला चिन्ह शिंदे गुट के पास रहेगा, यानी कि शिवसेना कहलाने का हक शिंदे गुट के पास होगा. सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार को अपने फैसले में चुनाव आयोग के आदेश को बरकरार रख दिया है. अब ऐसे में उद्धव ठाकरे को एक सियासी झटका लगा है, तो वहीं दो मौकों पर पार्टी को लेकर कानूनी लड़ाई में भी वे पिछड़े हैं.
BMC चुनाव उद्धव के लिए बन सकता गेम चेंजर
लेकिन इस राजनीति में अभी कई और सियासी उलटफेर हो सकते हैं. कहने को एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन चुके हैं, कहने को शिवसेना भी उन्हीं के हाथ लग गई है, लेकिन उद्धव की लोकप्रियता बरकरार है. उनका भी समर्थकों का एक अच्छा बेस है जिसे अगर भुनाया जाए तो बाजी फिर पलट सकती है. वो मौका उद्धव ठाकरे को मिल भी सकता है. वो मौका मुंबई महानगरपालिका के चुनाव देने वाले हैं जो आने वाले महीनों में होंगे. बीएमसी पर शिवसेना (उद्धव गुट) का पिछले 25 साल से कब्जा है, महाराष्ट्र में कई पार्टियां आईं, कईं चली गईं, लेकिन इस बीएमसी से शिवसेना की पकड़ कभी कमजोर नहीं हुई. वैसे भी महाराष्ट्र की राजनीति में कहा जाता है कि इस आर्थिक राजधानी पर जिस भी पार्टी का कब्जा रहता है, राज्य भी वही चलाती है.
25 साल का ट्रैक रिकॉर्ड, उद्धव के लिए बूस्टर

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










