
बंधक, बम और बारूद... गाजा में समझौते और तबाही के बीच यूं फंसी हमास और इजरायल की जंग
AajTak
गाजा में जारी तबाही और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हमास ने बड़ा बयान दिया है. हमास ने साफ कहा है कि गाजा में मौजूद बंधकों के मुद्दे को युद्धविराम समझौते के तहत सुलझाने को तैयार है. लेकिन इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि जब तक इजरायली ऑपरेशन खत्म नहीं होता, उनके साथ जंग जारी रहेगी.
गाजा में जारी तबाही और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हमास ने बड़ा बयान दिया है. हमास ने साफ कहा है कि गाजा में मौजूद बंधकों के मुद्दे को युद्धविराम समझौते के तहत सुलझाने को तैयार है. लेकिन इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि जब तक इजरायली ऑपरेशन खत्म नहीं होता, उनके साथ जंग जारी रहेगी. इस तरह इजरायल और हमास के बीच बातचीत की गुंजाइश बनती हुई दिख रही है.
इसी बीच इजरायल-हिज्बुल्लाह का टकराव भी नए मोड़ पर पहुंच चुका है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पुष्टि की है कि वायु सेना ने लेबनान की बेका घाटी में हिज्बुल्लाह के रणनीतिक हथियार ठिकानों पर भीषण हमला किया है. ब्रिटाल गांव के पास बना मिसाइल निर्माण संयंत्र को आईडीएफ ने निशाना बनाया. काट्ज ने कहा कि हिज्बुल्लाह के किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि ये हमला सिर्फ मिसाइल क्षमता तोड़ने का नहीं, बल्कि ईरान-हिज्बुल्लाह गठजोड़ को भी सख्त संदेश है. उधर, गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर भी इजरायल का अल्टीमेटम सामने आया. आर्मी चीफ ने चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ तो सैन्य अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने गाजा में तैनात अफसरों से मुलाकात कर कह कि कुछ ही दिनों में तय हो जाएगा कि समझौता होगा या नहीं.
खंडहर बस्तियां देखकर मायूस हुए फिलिस्तीनी
इसी बीच गाजा सिटी का पूर्वी इलाका, जहां फिलिस्तीनियों को अपने घर लौटने की इजाजत मिली. लेकिन लौटे लोग टूट गए. कभी गुलजार बस्तियां अब सिर्फ खंडहर हैं. मलबे में बदल चुके घरों के बीच लोग टूटा-फूटा सामान बंटोर रहे हैं. विस्थापित मोहम्मद केइका ने कहा, "हम 45 दिन बाद यहां लौटे कि घर मिलेगा, लेकिन अब न घर है, न लोग. हर तरफ केवल विनाश ही विनाश नजर आ रहा है."
गाजा में 60 हजार की मौत, 23 लाख लोग बेघर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










