
बंद हो जाएगी महिलाओं के लिए ये स्कीम? बजट-2023 में हुआ था ऐलान... जानिए क्या है वजह
AajTak
केंद्र सरकार ने साल 2023 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी. इसका योजना का उद्देश्य भारतीय महिलाओं को सेविंग के प्रति प्रोत्साहित करना है. फिलहाल इस योजना में सालाना 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है.
पिछले साल यानी बजट-2023 में केंद्र सरकार ने महिलाओं से जुड़ी एक योजना का ऐलान किया था. योजना का नाम है- महिला सम्मान बचतपत्र योजना (Mahila Samman Saving Certificate Scheme). अब खबर है कि सरकार इस योजना को मार्च-2025 के बाद जारी रखने के मूड में नहीं है.
दरअसल, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना एक बार की योजना है, और यह योजना अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक के लिए उपलब्ध है. यानी मार्च 2025 के बाद यह योजना बंद हो जाएगी. इस बारे में योजना से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी है.
सरकार 2023 में लाई थी ये योजना बता दें, केंद्र सरकार ने साल 2023 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी. इसका योजना का उद्देश्य भारतीय महिलाओं को सेविंग के प्रति प्रोत्साहित करना है. फिलहाल इस योजना में सालाना 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है. ये योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि स्कीम जैसी योजनाओं ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन इन योजनाओं से आने वाला फंड आगे चलकर रुक सकता है, जिसकी वजह से सरकार को वित्त वर्ष 2025 में राष्ट्रीय लघु बचत कोष का कलेक्शन कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.
अधिकारी के मुताबिक सरकार ने FY25 में राष्ट्रीय लघु बचत कोष (NSSF) से कम कलेक्शन का टारगेट रखा है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में एनएसएसएफ कलेक्शन में 20,000 करोड़ रुपये की कमी थी. जबकि सीनियर सिटीजन योजना में निवेश अच्छा रहा था. लेकिन अब चालू वित्त वर्ष इन स्कीम्स के जरिये कम निवेश आने की उम्मीद है.
स्कीम बंद करने के पीछे ये तर्क

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











