
बंद कमरे से कैसे भागा चोर... जानिए सैफ अली खान पर हुए हमले के आखिरी 55 मिनट की कहानी!
AajTak
मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद सदगुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रहते हैं. उस अपार्टमेंट के बैक साइड में एक सीढ़ी है, जो कि इमरजेंसी फायर एग्जिट है. 16 जनवरी की देर रात 1 बज कर 37 मिनट पर एक शख्स नंगे पांव सीढ़ियों पर चढ़ता है.
मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद सदगुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रहते हैं. उस अपार्टमेंट के बैक साइड में एक सीढ़ी है, जो कि इमरजेंसी फायर एग्जिट है. 16 जनवरी की देर रात 1 बज कर 37 मिनट पर एक शख्स नंगे पांव सीढ़ियों पर चढ़ता है. वो नारंगी रंग के मफलर से अपना चेहरा ढंका हुआ था. उसके हाथ और कपड़ों पर धूल और मिट्टी लगी हुई थी. ऐसा तभी होता है, जब कोई किसी दीवार की फांदता हो, या कहीं से घिसटता हुआ आ रहा हो.
उपर जाने के करीब 55 मिनट बाद रात के 2 बजकर 33 मिनट पर वही शख्स वापस सीढ़ियों से नीचे उतरता नजर आता है. लेकिन इस बार इसका चेहरा खुला होता है. इतना ही नहीं पैरों में जूता पहना होता है. यानी ये ऊपर नंगे पांव गया और नीचे जूते पहन कर आया. अब ये जूता पिट्ठू बैग में साथ लेकर गया था या फिर सैफ अली खान के घर से ही पहन कर आया, ये पता नहीं है. सीसीटीवी कैमरे में दर्ज घड़ी के मुताबिक 1 बजकर 37 मिनट पर ये ऊपर की तरफ गया होता है.
इसे 3 से 5 मिनट सैफ अली खान के घर के दरवाजे तक पहुंचने में लगे होंगे. इस हिसाब से ये रात करीब 1.40 से 1.45 मिनट के दरम्यान ही सैफ के घर में दाखिल हुआ होगा. मुंबई पुलिस सूत्रों की मानें तो सैफ के घर का दरवाजा इसने अपनी चाबी से खोला होगा. ऐसे प्रोफेशनल चोरों के पास हर ताले की चाबी होती है. अब घर में दाखिल होने के बाद क्या हुआ जाहिर है ये खुद ये चोर तो अभी बता नहीं पाएगा, क्योंकि अभी वो पुलिस के हाथ लगा ही नहीं है.
इसके आगे की कहानी सैफ अली खान के घर में काम करने वाली इस्मा फिलिप ने बताई है. इस अपार्टमेंट में सैफ अली खान का घर टॉप फ्लोर पर है. अपार्टमेंट के बाकी घरों की तरह सैफ का घर भी डुप्लैक्स है. इस घर में 16 जनवरी की देर रात कुल सात लोग थे. सैफ अली खान, करीना कपूर, उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर. इसके अलावा घर में तीन स्टाफ भी थे. इस्मां, जो जहांगीर की देखभाल करती है. जुनू, जो तैमूर की देखभाल करती है और तीसरी गीता.
रात 11 बजे पूरा खान परिवार सोने चला गया. इस्मां भी सोने चली गई. रात के करीब 2 बज रहे थे. अचानक इस्मां को जहांगीर के रूम के बाहर बाथरूम में कुछ आहट सुनाई दी. पहले उसे लगा कि शायद करीना आ चुकी हैं और जहांगीर को देखने कमरे में गई होंगी. लेकिन फिर इस्मा को कुछ शक हुआ. वो अपने कमरे से बाहर निकली. बाथरूम की तरफ गई. दरवाजा खोलते ही उसे एक परछाई सी नजर आई. उसने सिर पर कैप पहन रखी थी. तभी वो बाथरूम से बाहर निकलती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










