
बंगाल: TMC नेता दीपक राय की हत्या, BJP नेता के संरक्षण में हमले का आरोप
AajTak
इस हत्याकांड के बाद टीएमसी का आरोप है कि यह हिंसा स्थानीय बीजेपी नेता के संरक्षण में हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीपक पर जानलेवा हमला किया और उसकी हत्या कर दी.
बंगाल में हाल ही में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद से राज्य में हिंसा की खबरें आने लगी हैं. राज्य में तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद से यहां एक टीएमसी नेता की हत्या की खबर है. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार इलाके में टीएमसी नेता दीपक राय की हत्या कर दी गयी है. यही नहीं दीपक के अलावा एक और टीएमसी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किये जाने की खबर है. वहीं इस हत्याकांड के बाद टीएमसी का आरोप है कि यह हिंसा स्थानीय बीजेपी नेता के संरक्षण में हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीपक पर जानलेवा हमला किया और उसकी हत्या कर दी. इससे पहले गुरुवार को मिली एक खबर के मुताबिक चुनावी नतीजों में हार देखने के बाद भाजपा समर्थकों ने 12 नंबर वार्ड की महिला वार्ड कोऑर्डिनेटर व पूर्व पार्षद रेखा पासवान पर बंदूक के कुंदे से हमला कर घायल कर दिया. हमले का आरोप भाजपा नेता तारक सिंह और उसके सहयोगियों पर लगाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में तृणमूल नेत्री रेखा पासवान और उसके पति रामेश्वर पासवान समेत अन्य कई लोग घायल हो गए. क्लिक करें- कोरोना के लक्षण दिखें तो घर में कैसे करें मरीज का इलाज? हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिए ये अहम सुझाव
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










