
बंगाल: CBI की कस्टडी बीरभूम हिंसा के आरोपी की मौत पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने जलाए टायर, जांच शुरू
AajTak
ललन शेख को 3 दिसंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. तब से उससे हिरासत में पूछताछ की जा रही थी. एजेंसी के मुताबिक ललन शेख का शव CBI के अस्थायी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. बोगतुई केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की है और कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की थी.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई नरसंहार केस के मुख्य आरोपी ललन शेख (Lalon Sheikh) की सीबीआई की हिरासत में मौत के मामले में बवाल शुरू हो गया है. ललन शेख के परिजनों ने मंगलवार को सीबीआई दफ्तर के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश भी की. परिजनों का आरोप है कि हिरासत में प्रताड़ना के कारण ललन की मौत हुई है.
सीबीआई कैंप के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात है. आंदोलनकारियों ने सीबीआई कैंप के बाहर टायर भी जलाए हैं. ललन शेख का शव अभी भी सीबीआई कैंप के अंदर है. सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर (स्पेशल क्राइम) रामपुरहाट स्थित कैंप ऑफिस पहुंचे. सीबीआई की इंटेलिजेंट यूनिट ने बीरभूम में हिरासत में हुई इस अप्राकृतिक मौत की जांच शुरू कर दी है.
इस मसले पर BJP नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि लालन शेख की मौत संदिग्ध है. वे औपचारिक जांच पूरी होने तक इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि ललन शेख की हत्या की सही तरह से जांच होनी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है.
ललन शेख को 3 दिसंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. तब से उससे हिरासत में पूछताछ की जा रही थी. एजेंसी के मुताबिक ललन शेख का शव CBI के अस्थायी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. बोगतुई केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की है और कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की थी.
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में इस साल 21 मार्च की रात टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद टीएमसी नेता के समर्थकों ने बोगतुई में हमलावरों के घरों में आग लगा दी थी, जिससे 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. इस नरसंहार में टीएमसी नेता के सौतेले भाई लालन शेख को मुख्य आरोपी बनाया गया था. तब से वह फरार चल रहा था. इसी महीने उसकी गिरफ्तारी हुई. इस केस में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंपी गई थी.
अब खबर है कि बीरभूम के बोगतुई कांड के मुख्य आरोपी लालन शेख की सीबीआई हिरासत में मौत हो गई है. कोर्ट से अनुमति के बाद सीबीआई उससे पूछताछ कर रही थी. लालन यहां रामपुरहाट स्थित सीबीआई के अस्थायी शिविर में था. 3 दिसंबर को सीबीआई ने उसे झारखंड के नूरोएतपुर से गिरफ्तार किया था. चार दिसंबर को उसे रामपुरहाट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने छह दिन की सीबीआई हिरासत का आदेश दिया था. बाद में 10 दिसंबर को एक बार फिर लालन शेख को कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन की सीबीआई कस्टडी बढ़ा दी गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










