
बंगाल: हावड़ा में गंगा किनारे मिले दो बच्चों के शव, मां का दावा- पहले बेटी के ले जा चुका आरोपी
AajTak
गंगा नदी के किनारे मिले शवों में से एक मृत 8 वर्षीय लड़के की मां, रानी खातून ने दावा किया कि उसके बेटे और उसके चचेरे भाई की हत्या उसी व्यक्ति ने की है जिसने कथित तौर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी का भी अपहरण कर लिया था.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोमवार शाम गंगा नदी के किनारे दो नाबालिग लड़कों के शव बरामद किए गए. मृत लड़कों में से एक की मां ने दावा किया कि दोनों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों लड़के 8 और 12 साल के थे और वे चचेरे भाई थे. उनके शव मिलने से एक दिन पहले वे लापता हुए थे.
इंडिया टुडे से बात करते हुए, 8 वर्षीय लड़के की मां, रानी खातून ने दावा किया कि उसके बेटे और उसके चचेरे भाई की हत्या उसी व्यक्ति ने की है जिसने कथित तौर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी का भी अपहरण कर लिया था. खातून ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने करीब तीन महीने पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था और उसके बेटे को मारने के लिए वापस आया था.
खातुन ने कहा “सोमवार को जब मैं काम पर निकली तो मेरा लड़का सो रहा था. जाने से पहले मैंने नाश्ता बनाया और उसे खिलाया. वो दिन भर मोहल्ले में खेलता रहा. वह मेरी बहन के बेटे के साथ पास की मस्जिद में इफ्तार के लिए गया. वह तब से लापता है.” खातून ने आगे बताया कि बच्चों को घर पर न पाकर वह दौड़ी-दौड़ी थाने पहुंची, जहां बच्चों के बारे में पता चला. उसने दावा किया, "बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई थी.
रानी खातून ने कहा कि उसी आदमी ने बच्चों का गला घोंटकर उन्हें मारा है जिसे उसने शादी के लिए अपनी बेटी का हाथ देने से मना कर दिया था .उसने कहा- तीन महीने पहले मेरी अस्वीकृति के बावजूद वह मेरी बेटी के ले गया. शवों को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिन्होंने पंचपाड़ा पुलिस स्टेशन को सूचित किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
इनपुट: दीपानीता दास

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










