
बंगाल: संदेशखाली से BJP कैंडिडेट की सुरक्षा फिर बढ़ाई गई, MHA ने अब दी Y कैटेगरी की सिक्योरिटी
AajTak
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा की सिक्योरिटी एक बार फिर बढ़ाई गई है. एक दिन पहले ही उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है.
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ाई गई है. गृह मंत्रालय ने पहले उन्हें एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी दी थी, अब उसको बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दिया गया है. इससे पहले बंगाल के पांच और बीजेपी नेताओं को सुरक्षा दी गई है.
आईबी की रिपोर्ट के बाद खतरे का आकलन करते हुए गृह मंत्रालय ने रेखा पात्रा को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. वाई कैटेगरी की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा में वीआईपी को 5 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड उसके घर पर लगाए जाते हैं साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ सुरक्षा प्रदान करते हैं.
30 अप्रैल को छह प्रत्याशियों को मिली सुरक्षा
बशीरहाट प्रत्याशी रेखा पात्रा के अलावा गृह मंत्रालय ने बंगाल के झारग्राम से उम्मीदवार प्रनत टुडू को X कैटेगरी, रायगंज से उम्मीदवार कार्तिक पॉल को Y कैटेगरी, बहरामपुर से उम्मीदवार निर्मल साहा को X कैटेगरी, जयनगर से कैंडिडेट अशोक कंडारी को X कैटेगरी, मथुरापुर से प्रत्याशी अशोक पुरकैत को X कैटेगरी की सुरक्षा दी थी.
संदेशखाली से BJP कैंडिडेट को X कैटेगरी की सुरक्षा, MHA ने पश्चिम बंगाल के 6 BJP नेताओं को दी सिक्योरिटी
बंगाल में 100 से ज्यादा बीजेपी नेताओं को सुरक्षा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










