
बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
AajTak
पश्चिम बंगाल के शिक्षा भर्ती घोताले में सीबीआई ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है.
पश्चिम बंगाल के शिक्षा भर्ती घोताले में सीबीआई ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य का नाम भी शामिल है. इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने उन शिक्षकों की भर्ती करवा दी जो असल में पद के लिए उपयुक्त नहीं थे. इससे पहले भी सीबीआई ने इस मामले में कई आरोपियों से पूछताछ की है.
इस बार जांच एजेंसी की तरफ से पूर्व सलाहकार, डब्लूबीसीएसएससी के एक पूर्व सहायक सचिव, आयोग के दो पूर्व कार्यक्रम अधिकारियों को चार्जशीट में शामिल किया गया है. इनके अलावा अलीपुर, सीबीआई के एक अधिकारी का नाम भी नामजद कर दिया गया है. इन सभी आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने 9वीं और 10वीं क्लास के लिए सहायक शिक्षकों की भर्ती के दौरान उन लोगों को तवज्जो दी जो असल में उन पदों के लिए उपयुक्त नहीं थे. साजिश के तहत योग्य प्रत्याशियों को छोड़ दिया गया. कुछ आरोपी तो ऐसे भी सामने आए हैं जो इस समय न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं. इस लिस्ट में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सलाहकार और डब्ल्यूबीसीएसएससी के तत्कालीन सहायक सचिव के नाम शामिल हैं.
इस मामले में सीबीआई आगे भी अपनी जांच जारी रखने वाली है. समझने का प्रयास होगा कि इस मामले के तार और भी लोगों से जुड़ते हैं या नहीं. जो आरोपी पकड़े भी गए हैं उनकी भूमिका क्या रही, कितने समय से वे ये साजिश रच रहे थे, इन पहलुओं पर भी सीबीआई सभी से सवाल-जवाब करने वाली है. वैसे जिस मामले में सीबीआई ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, ईडी की तरफ से भी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. इन सभी की ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तारी कर ली थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










