
बंगाल: वैक्सीन सर्टिफिकेट पर होगी मोदी-ममता दोनों की तस्वीर, सरकार ने निकाला ये समाधान
AajTak
बंगाल प्रशासक मंडल के अध्यक्ष फिरहाद हाकिम केएमसी ने स्पष्ट किया है कि केंद्र द्वारा मुफ्त में दी गई वैक्सीनों के सर्टिफिकेट पर PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर आएगी और राज्य द्वारा खरीदी गई वैक्सीनों के सर्टिफिकेट पर ममता बनर्जी तस्वीरें आएगी. राज्य द्वारा खरीदी गई वैक्सीन पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी पर ही मिलेंगी.
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थियों को मिलने वाले फोटो पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो आता है. लेकिन कई राज्य सरकारों और केंद्र में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी PM मोदी के फोटो पर आपत्ति जताई है और इसे असंवेदनशीलता कहते हुए आपदा में प्रचार करार दिया है. PM मोदी की तस्वीर पर रार तब और बढ़ गई है जबकि ममता बनर्जी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि बंगाल में 18-45 की उम्र के लोगों को वैक्सीन के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट पर CM ममता बनर्जी की फोटो आएगी. इस घोषणा के बाद से ही भाजपा द्वारा बंगाल सरकार के फैसले का विरोध किया जा रहा है. भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान बताते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. लेकिन अब इस मामले पर बंगाल सरकार की तरफ से सफाई आ गई है.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










