
बंगाल रेल हादसा: सिलीगुड़ी में नहीं मनाई गई ईद, रेल हादसे के बाद ग्रामीणों ने लिया फैसला
AajTak
बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में रेल हादसे के बाद सिलीगुड़ी के निवासियों ने सोमवार को ईद नहीं मनाई है. ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है. इसके बाद गांव के सभी लोगों ने मिल कर फैसला किया कि सोमवार को ईद की कुर्बानी नहीं दी गई है. मंगलवार को हम ईद की कुर्बानी देंगे.
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक मालगाड़ी और सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसे को लेकर दुख जताते हुए सिलीगुड़ी के गांव में बकरीद ईद का त्योहार नहीं मना गया है.
इस घटना पर दुख जताते हुए रेल दुर्घटना पर दुख जताते हुए सिलीगुड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बकरीद नहीं मनाई है. साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर राहत-बचाव कार्य में मदद की.
ग्रामीणों के ईद न माने के बारे में बोलते हुए कहा कि आज ईदी तो थी, लेकिन गांव के पास ही हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोग बेघर हो गए. इसके बाद गांव के सभी लोगों ने मिल कर फैसला किया कि सोमवार को ईद की कुर्बानी नहीं दी गई है. मंगलवार को हम ईद की कुर्बानी देंगे.
गांव में छाया हुआ है गम का माहौल
एक स्थानीय ने बताया कि हादसे के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है. इसी वजह से हम लोग आज ईद नहीं मना रहे हैं. अगर हम इस हादसे के बाद भी आज ईद मानते तो इंसानियत नहीं रह जाती. तो सभी गांव के लोगों ने फैसला किया कि हम आज ईद नहीं मनाएंगे.
चालक की चूक आई सामने

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










