
बंगाल में सियासत तेज... संदेशखाली में BJP नेताओं को नहीं मिली एंट्री, ममता बनर्जी का पैदल मार्च शुरू
AajTak
पीएम मोदी से संदेशखाली की पीड़ितों के मिलने पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हमें शक है कि पीएम से मिले आई महिलाएं संदेशखाली की थीं या नहीं. जिन्हें संदेशखाली से जाकर पीएम से मिलना था, वे नहीं गए. बीजेपी ने बाहर से लोगों को ले जाकर पीएम से मिलवाया है. ये एक नाटक है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को ले जाकर पीएम से मिलवाया गया और कहा गया कि ये संदेशखाली के रहने वाले हैं.
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली मुद्दा चर्चा में बना हुआ है. इस बीच गुरुवार को संदेशखाली जा रहे बीजेपी के प्रतिनिधमंडल को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया. बीजेपी की महिला नेताओं को रोका गया है. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बंगाल की सड़कों पर उतर गई हैं.
इससे पहले बुधवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं में से 5 महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करने पश्चिम बंगाल के बारासात पहुंचे थे. यहां संदेशखाली की महिलाएं भी पीएम मोदी से मिलने पहुंची थीं, जिनमें से 5 महिलाओं से पीएम मोदी ने मुलाकात की.
इस मामले पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हमें शक है कि पीएम से मिले आई महिलाएं संदेशखाली की थीं या नहीं. जिन्हें संदेशखाली से जाकर पीएम से मिलना था, वे नहीं गए. बीजेपी ने बाहर से लोगों को ले जाकर पीएम से मिलवाया है. ये एक नाटक है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को ले जाकर पीएम से मिलवाया गया और कहा गया कि ये संदेशखाली के रहने वाले हैं.
ममता बनर्जी का पैदल मार्च
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च कर रही हैं. टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी और टीएमसी महिला मोर्चा के साथ ममता बनर्जी पैदल मार्च कर रही हैं. कहा जा रहा है कि संदेशखाली के मामले को लेकर उनकी पार्टी निशाने पर है, जिस वजह से वह पैदल मार्च कर उसका जवाब देना चाहती हैं.
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल का धैर्य और शिष्टाचार उसकी कमजोरी नहीं है. हमारे धैर्य को मजबूरी न समझें. ये सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और चुनाव के बाद नहीं दिखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने 10 मार्च को ब्रिगेड में सार्वजनिक बैठक में आने और शामिल होने का आग्रह किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










