
बंगाल में राज्यपाल vs सरकार, TMC सांसद बोले- जगदीप धनखड़ को भेजेंगे प्रेसीडेंसी जेल
AajTak
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जब जगदीप धनखड़ अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे तब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें भी प्रेसीडेंसी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी की एक बार फिर जुबान फिसल गई और उन्होंने सीधे-सीधे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को प्रेसीडेंसी जेल में कैद करने की बात कह डाली. हुगली में एक कार्यक्रम के दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि जगदीप धनखड़ जब राज्यपाल के पद से हटेंगे, तब उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्हें मालूम है कि संविधान के अनुसार किसी भी राज्य के वर्तमान राज्यपाल के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सकता, लेकिन जब जगदीप धनखड़ अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे तब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें भी प्रेसीडेंसी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










