
बंगाल में मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतार सकती है BJP, इस सीट से लोकसभा का टिकट देने की तैयारी
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी अब राजनीति में भी हाथ आजमा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शमी को बंगाल की बशीरहाट सीट से उतारना चाह रही है और इस पर अंतिम फैसला शमी को लेना है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटी बीजेपी पश्चिम बंगाल में क्रिकेट के बड़े चेहरे पर दांव लगा सकती है. भाजपा नेतृत्व पश्चिम बंगाल से क्रिकेट स्टार मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतारने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है. रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए शमी ने एक तेज गेंदबाज के रूप में राष्ट्रीय ख्याति हासिल की और वह अभी भी बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेतृत्व पहले ही इस प्रस्ताव के साथ मोहम्मद शमी से संपर्क कर चुका है. हालांकि, अंतिम फैसला शमी को लेना है जो फिलहाल सर्जरी होने के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं.
यह भी पढ़ें: Team India Squad for 5th Test: मोहम्मद शमी पर आया बड़ा अपडेट
बशीरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव
बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मोहम्मद शमी को आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था और चर्चा सकारात्मक रही. बीजेपी के करीबी सूत्रों में यह भी चर्चा थी कि शमी को मैदान में उतारने से बीजेपी को बंगाल में अल्पसंख्यक सीटों पर जीत मिल सकती है.
भाजपा सूत्रों के अनुसार, बीजेपी शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारना चाहती है. यह निर्वाचन क्षेत्र अभी बहुत संवेदनशील है. जिस संदेशखाली से हाल में महिलाओं के साथ अत्याचार के खौफनाक मामले सामने आए वह बशीरहाट सीट में ही आता है. इस निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटों की संख्या सर्वाधिक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










